भारत सरकार
संचार मंत्रालय
डाक विभाग
(पश्चिम बंगाल सर्किल)

व्यवसाय पार्सल



व्यवसाय पार्सल किफ़ायती और विश्वसनीय वितरण समाधान के लिए व्यावसायिक ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप एक प्रीमियम धरातल सेवा है ।

विशेषताएं
व्यवसाय पार्सल पूरे देश में उपलब्ध है।

वज़न और परिमाप
वज़न परिमाप
35 किलोग्राम तक अधिकतम लंबाई किसी भी परिमाप में 150 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होगी या लंबाई के अलावा किसी अन्य दिशा में मापी गई लंबाई और सबसे बड़ी परिधि के लिए 300 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होगी।


पार्सल के लिए डाक-शुल्क या प्रशुल्क वज़न अर्थात सकल वज़न या आयतनी वज़न, इनमें से जो अधिक है, के संदर्भ में निर्धारित किया जाएगा ।

इंटरनेट-आधारित ट्रैक और ट्रेस प्रणाली
बुकिंग से वितरण तक आपके परेषण को ट्रैक करने के लिए ऑनलाइन ट्रैक और ट्रेस सेवा उपलब्ध है ।

वितरण
व्यवसाय पार्सल परेषण आपके द्वार तक वितरित किए जाते हैं।

पिक-अप
ग्राहकों को उनके परिसर से पिक-अप सुविधा प्रदान की जाती है।

बीमा
व्यवसाय पार्सल परेषणों के लिए बीमा की कोई अनिवार्यता नहीं है।

आयतन पर छूट
आयतन पर आकर्षक छूट उपलब्ध है।

कैश ऑन डिलीवरी
थोक ग्राहक, खास तौर पर ई-कॉमर्स कंपनियां ₹50,000 तक कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

हमसे संपर्क करें
फ़ोन : 033 23096080
फ़ैक्स : 033 22120811
ईमेल: cpmg_wb@indiapost.gov.in