भारत सरकार
संचार मंत्रालय
डाक विभाग
(पश्चिम बंगाल सर्किल)

स्पीड पोस्ट

 
डाक विभाग की प्रीमियम सेवा स्पीड पोस्ट समस्त देश और विश्वभर में पत्रों, दस्तावेजों और पार्सलों का समयबद्ध और त्वरित वितरण करता है।


  • ‘एक भारत, एक दर: भारत में स्थित सभी गंतव्यों के लिए 50 ग्राम वज़न की डाक-वस्तुओं के लिए एक दर ₹35 और स्थानीय क्षेत्र के लिए ₹15 है ।
  • कॉरपोरेट ग्राहकों और नियमित उपयोगकर्ताओं के लिए स्पीड पोस्ट ‘होम कलेक्शन’, क्रेडिट सुविधाएं, ऑन-लाइन ट्रैकिंग, खाता प्रबंधन और व्यक्तिगत सेवाएं प्रदान करता है।
  • स्पीड पोस्ट की मौजूदा दरें नीचे दी गई हैं :
वज़न स्थानीय (नगरपालिका सीमा के भीतर) 200 किमी तक 201 से 1000 किमी तक 1001 से 2000 किमी तक 2000 किमी से ऊपर
50 ग्राम तक ₹15 ₹35 ₹35 ₹35 ₹35
51 ग्राम से 200 ग्राम तक ₹25 ₹35 ₹40 ₹60 ₹70
201 ग्राम से 500 ग्राम तक ₹30 ₹50 ₹60 ₹80 ₹90
अतिरिक्त 500 ग्राम या उसके हिस्से पर ₹10 ₹15 ₹30 ₹40 ₹50


उपरोक्त शुल्क में कर शामिल नहीं होंगे। समय-समय पर केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित करों का भुगतान अतिरिक्त रूप से करना होगा।

• स्पीड पोस्ट मनी-बैक की गारंटी प्रदान करता है जिसके अंतर्गत निर्धारित वितरण मानदंडों के भीतर परेषण वितरित न किए जाने की स्थिति में स्पीड पोस्ट शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

• स्पीड पोस्ट थोक ग्राहकों के लिए आयतन संबंधी छूट भी प्रदान करता है। छूट-संरचना के ब्यौरे इस प्रकार हैं :

मासिक स्पीड पोस्ट व्यवसाय छूट
₹50,001/- से ₹5,00,000/- 10%
₹5,00,001/- से ₹25,00,000/- 15%
₹25,00,001/- से ₹100,00,000/- 20%
₹100,00,001/- से ₹500,00,000/- 25%
₹500,00,000/- से अधिक 30%

टिप्पणी :

* उन ग्राहकों को 1% अतिरिक्त छूट जो या तो अग्रिम जमा सुविधा का लाभ उठाते हैं या बुकिंग के समय भुगतान करते हैं।

* ₹25 लाख से अधिक मासिक राजस्व वाले ग्राहकों के लिए 2% अतिरिक्त छूट जो या तो अग्रिम जमा सुविधा का लाभ उठाते हैं या बुकिंग के समय भुगतान करते हैं।

* निर्धारित इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में बुकिंग कार्यालय को बुकिंग डेटा उपलब्ध कराया जाना होता है।

* यदि बुकिंग डेटा केवल सॉफ्ट कॉपी के बिना काग़ज़ -वचनपत्र के साथ प्राप्त होता है तो छूट आधी हो जाएगी।

कार्यालय समयोपरांत स्पीड पोस्ट बुक करें

स्पीड पोस्ट संबंधी सूचना, शिकायतें और ट्रैकिंग समस्याएं :
परेषण को ट्रैक करें
कोलकाता ग्राहक-सेवा केंद्र : (033) 2550-6010, (033) 2550-6011, ई-मेल: nshkolkataairport@indiapost.gov.in